महिला कौशल विकास केंद्र का भूमि पूजन संपन्न

Rashtra Sevika Samiti    15-Mar-2025
|

Bhoomi Pujan of Women Skill Development Center completed
 
महिलाओं के गुणात्मक कौशल और संज्ञानात्मक विकास के लिए समर्पित संगठन देवी अहल्याबाई स्मारक समिति एक नया महिला कौशल विकास केंद्र स्थापित करेगी और इसका भूमि पूजन कार्यक्रम नागपुर स्थित गोदरेज एस्टेट, सुमथाना में संपन्न हुआ। राष्ट्र सेविका समिति की प्रमुख संचालिका माननीय शांता अक्का,आर्ष विज्ञान गुरुकुल, (बाजारगाव )की पूज्य माताजी स्वामिनी ब्रह्मप्रकाशानंदा एवं मंगेशजी भेंडे (अखिल भारतीय व्यवस्था प्रमुख राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) की उपस्थिति में यह कार्यक्रम हुआ | 
 
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बोलते हुए स्वामिनी ब्रह्मप्रकाशानंदा ने आशीर्वाद दिया कि देवी अहल्याबाई स्मारक समिति के कार्यों की परंपरा अक्षुण्ण बनी रहे और नये भवन में होने वाले समाज कल्याण के कार्यों में उत्तरोत्तर वृद्धि हो। इस अवसर पर बोलते हूए प्रमुख कार्यवाहीका सीता गायत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि इसके बाद शुरू होने वाले प्रशिक्षण केंद्र और निर्माण के लिए मानव शक्ति के साथ-साथ अन्य सहायता भी समाज से आसानी से मिल जायेगी | देवी अहल्याबाई स्मारक समिति की अध्यक्ष करुणा साठे ने सभी को उनके सक्रिय और अमूल्य योगदान के लिए धन्यवाद दिया। इससे पहले राष्ट्र सेविका समिति की सहकार्यवाहीका चित्रा जोशी ने प्रास्ताविक किया |